सिर्फ ₹10,000 में लाएं घर Ampere Nexus Electric Scooter, मिलेगी दमदार रेंज और फीचर्स

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की भरमार है, लेकिन अगर आप अब तक किसी परफेक्ट ऑप्शन को चुनने में असमर्थ रहे हैं, तो आपके लिए Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। यह स्कूटर न सिर्फ सस्ती कीमत में आता है, बल्कि इसमें एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस भी मिलती है। खास बात ये है कि आप इसे मात्र ₹10,000 की मामूली डाउन पेमेंट पर भी अपना बना सकते हैं, जिससे यह स्कूटर बजट के भीतर भी फिट बैठता है।

Ampere Nexus की कीमत

जैसा कि हम जानते हैं, भारतीय बाजार में आज कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप कम कीमत में ज्यादा रेंज, स्टाइलिश लुक और स्मार्ट फीचर्स वाला एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो Ampere Nexus आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। यह स्कूटर फिलहाल भारतीय बाजार में केवल ₹1.23 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि, इसकी ऑन-रोड कीमत अलग-अलग शहरों में टैक्स और चार्जेस के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है।

Ampere Nexus का ईएमआई प्लान

अगर आप Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर को फाइनेंस प्लान के तहत खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। इस स्कूटर को आप केवल ₹10,000 की मामूली डाउन पेमेंट पर अपना बना सकते हैं। इसके बाद, बैंक की ओर से आपको 9.7% वार्षिक ब्याज दर पर 3 साल के लिए लोन मिल जाएगा। इस लोन को चुकाने के लिए आपको हर महीने ₹4,186 की ईएमआई 36 महीनों तक भरनी होगी।

Ampere Nexus
Ampere Nexus

Ampere Nexus के स्मार्ट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

अब अगर हम Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाले स्मार्ट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया है। इस स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट और एलईडी इंडिकेटर्स जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स मिलते हैं। वहीं सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक, रियर में ड्रम ब्रेक, ट्यूबलेस टायर और एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो इसे और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं।

Ampere Nexus के परफॉर्मेंस

Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर न केवल लुक्स और फीचर्स में बेहतरीन है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी यह काफी दमदार विकल्प बनकर उभरा है। इसमें 3.3 kWh की क्षमता वाला लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जिसे 4 kW की पिक पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह कॉम्बिनेशन स्कूटर को स्मूद और पावरफुल राइड देने में मदद करता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर लगभग 136 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देने में सक्षम है, जो इसे डेली कम्यूट से लेकर लॉन्ग राइड तक के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाता है।

read more

Leave a Comment