Mahindra Bolero Neo: सिर्फ ₹2 लाख की डाउन पेमेंट पर ले जाएं घर, जानें हर महीने कितनी बनेगी EMI

अगर आप मजबूत बॉडी और दमदार परफॉर्मेंस वाली एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Mahindra Bolero Neo आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। खासकर इसका बेस वेरिएंट बजट में फिट बैठता है। अगर आप इसे खरीदने के लिए ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करने का मन बना चुके हैं, तो जान लीजिए कि इसके बाद हर महीने कितनी बनेगी आपकी EMI और क्या रहेगा पूरा फाइनेंस प्लान। आइए जानते हैं Mahindra Bolero Neo को घर ले जाने का सबसे आसान तरीका।

Mahindra Bolero Neo की कीमत

Mahindra Bolero Neo की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे एक मजबूत और भरोसेमंद SUV के तौर पर बाजार में पेश किया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.94 लाख रुपये रखी गई है। वहीं अगर आप इसे दिल्ली से खरीदते हैं, तो करीब 80 हजार रुपये आरटीओ चार्ज और लगभग 48 हजार रुपये इंश्योरेंस चार्ज देना होगा। इस तरह Mahindra Bolero Neo की ऑन-रोड कीमत करीब 11.22 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

Mahindra Bolero Neo का ईएमआई प्लान

Mahindra Bolero Neo
Mahindra Bolero Neo

अगर आप Mahindra Bolero Neo के बेस वेरिएंट को खरीदने की सोच रहे हैं और 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी की रकम फाइनेंस के जरिए आसानी से चुकाई जा सकती है। इस केस में आपको करीब 9.22 लाख रुपये बैंक से लोन के रूप में लेने होंगे। अगर यह लोन 9% की ब्याज दर पर 7 साल की अवधि के लिए लिया जाता है, तो आपको हर महीने लगभग ₹14,842 की EMI चुकानी होगी।

कार कितने को पड़ेगी ?

अगर आप 9% ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 9.22 लाख रुपये का बैंक से कार लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने करीब 14,842 रुपये की EMI चुकानी होगी। इस लोन की अवधि में, आप लगभग 3.24 लाख रुपये ब्याज के रूप में देंगे, जिससे आपकी Mahindra Bolero Neo की कुल कीमत, एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 14.46 लाख रुपये हो जाएगी।

Mahindra Bolero Neo का मुकाबला किस्से होगा ?

Mahindra Bolero Neo एक दमदार SUV है जिसे कंपनी खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए लेकर आई है जो मजबूत परफॉर्मेंस और रफ एंड टफ डिजाइन पसंद करते हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Kia Seltos और Honda Elevate जैसी पॉपुलर एसयूवी से होता है।

read more

Leave a Comment